बण्डा(सागर)। बण्डा-सागर रोड पर ग्राम सौरई के पास स्थित मध्यभारत एग्रो कंपनी के सामने नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम करीब 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन ने अचानक सड़क पर मौजूद तीनों व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मारी और घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया है। फिलहाल मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। मामले की जांच जारी है।


.gif
)
एक टिप्पणी भेजें