दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र में भैंसों के साथ हुई क्रूरता के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सिंग्रामपुर चौकी अंतर्गत पौड़ी मानगढ़ ग्राम की तेलनघाटी में 13 भैंसों को करीब 500 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया गया था। हादसे में 11 भैंसों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 भैंसें गंभीर रूप से घायल हो गईं।
भैंस मालिकों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि गांव के कुछ किसान भैंसों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने से नाराज थे। इसी गुस्से में आरोपियों ने भैंसों को घाटी तक ले जाकर खाई में धक्का दे दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया और एसडीओपी अर्चना अहीर के निर्देशन में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान की टीम ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पूरे मामले के खुलासे में चौकी प्रभारी गणेश दुबे समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका


.gif
)
एक टिप्पणी भेजें