सागर। उपनगरीय मकरोनिया के कृष्णा नगर वार्ड में उस वक्त खुशी और उत्साह का अनोखा माहौल देखने को मिला, जब शारदा सोनी और उनकी पत्नी ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह को बिल्कुल शादी समारोह की तरह धूमधाम से मनाया। पूरे आयोजन को देखकर ऐसा लग रहा था मानो किसी दूल्हा-दुल्हन की बारात निकल रही हो।
करीब 50 वर्षीय शारदा सोनी और उनकी 47 वर्षीय पत्नी ने अपनी सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन को यादगार बनाने के लिए सभी पारंपरिक रस्मों को बड़े ही भव्य अंदाज में निभाया। हल्दी, मेहंदी और अन्य रीति-रिवाज पूरे उत्साह के साथ आयोजित किए गए। परिवार, रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों ने भी इस अनोखे आयोजन का जमकर आनंद लिया।
सजावट, संगीत और खुशियों के माहौल ने पूरे कृष्णा नगर को उत्सव में बदल दिया। हर कोई इस खास अंदाज की तारीफ करता नजर आया। लोगों का कहना था कि जिंदगी की भागदौड़ में अक्सर लोग खुद की खुशियों को भूल जाते हैं, लेकिन शारदा सोनी दंपत्ति ने यह संदेश दिया कि जिंदगी सिर्फ कमाने के लिए नहीं, बल्कि खुशियां जीने के लिए भी होती है।
यह अनोखा आयोजन अब पूरे मकरोनिया क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसने भी यह नजारा देखा, वह यही कहता नजर आया—“जिंदगी हो तो ऐसी, जहां रिश्तों में प्यार और खुशियों का जश्न कभी कम न हो।”


.gif
)
एक टिप्पणी भेजें