सागर/मध्य प्रदेश शिवसेना राज्य संगठक मनी सिंग गुरोन पिछले कुछ दिनों से ज़्यादा चर्चाओं में है,वजह है उनके द्वारा निजी अस्पतालों की मनमानी और लापरवाही के खिलाफ मोर्चा खोलना,मनी सिंग ने बीते दिनों जिला कलेक्टर से मुलाकात कर निजी अस्पतालों की मनमानी और लापरवाही के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु कलेक्टर सागर से चर्चा की थी,इस चर्चा के परिणाम स्वरूप जिला प्रशासन द्वारा एक आदेश जारी कर दिया गया जिसमें जांच और कार्यवाही का उल्लेख किया गया है,मनी सिंग अब सागर के नवागत पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया से मुलाकात कर शहर सहित मकरोनिया क्षेत्र में चल रहे अनैतिक कारोबारों और अपराध पर नकेल कसने पर चर्चा कर सकते हैं,मनी सिंग का कहना है की शहर सहित मकरोनिया क्षेत्र में अवैध कारोबार,चोरियां , कटर बाजी और अन्य अपराध चरम पर है,स्थानीय पुलिस की लचर कार्य प्रणाली और कर्तव्य के प्रति लापरवाही के चलते इन अवैध कारोबारीयो के हौसले बुलंद हैं,जिन पर नकेल कसना बेहद जरूरी है,मनी सिंग के मुताबिक जितना मकरोनिया विकसित हो रहा है उससे कही ज्यादा अपराध और अवैध कारोबार में इजाफा हुआ है,इन्हीं सब विषयों को लेकर वह जल्द ही सागर पुलिस कप्तान से रूबरू होने वाले हैं।मनी सिंह का कहना है कि अब शिवसेना चुप नहीं बैठेगी और हर अनैतिक कार्यों के खिलाफ जमकर आवाज उठाई जाएगी।


.gif
)
एक टिप्पणी भेजें