सागर। सागर की मध्य प्रदेश पुलिस की मोतीनगर थाना पुलिस ने शनिवार को अवैध हथियार लेकर घूम रहे 59 वर्षीय बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देसी मैगजीन युक्त पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि न्यू भोपाल बस स्टैंड के पीछे भोपाल रोड स्थित भगतसिंह वार्ड क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर संदिग्ध हालत में घूम रहा है। सूचना मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही संदिग्ध भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहन उर्फ बबलू पिता बृजलाल साहू (59) निवासी राजीवनगर वार्ड बताया। तलाशी के दौरान उसकी कमर में खोंसी हुई देसी पिस्टल बरामद हुई, जबकि पैंट की जेब से एक जिंदा कारतूस मिला। पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसने अवैध हथियार कहां से खरीदा और वह किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था।


.gif
)
एक टिप्पणी भेजें