सागर। थाना कैंट में दिनांक 12 जून 2026 को फरियादी रोहित यादव, निवासी 15 मोहल्ला द्वारा अपने 11 वर्षीय पुत्र चेतन यादव के घर से बिना बताए लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। फरियादी इंडियन आर्मी के एमआरसी में पदस्थ हैं।
रिपोर्ट दर्ज होते ही थाना कैंट पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान पता चला कि गुमशुदा चेतन को अंतिम बार प्रयागराज जाने वाली ट्रेन में चढ़ते हुए देखा गया था।
इसके बाद थाना कैंट पुलिस ने रेलवे आरपीएफ एवं अन्य स्रोतों की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए बालक को प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया।
इस सराहनीय कार्य के लिए महर रेजिमेंट सागर के अधिकारी Brigadier Kuldeep Singh एवं Major Ajit द्वारा थाना कैंट सागर पुलिस को सम्मानित किया गया।


.gif
)
एक टिप्पणी भेजें