सागर। मकरोनिया थाना क्षेत्र में एक युवक का रुपयों से भरा झोला गुम हो गया था, जिसे पुलिस ने आमजन की मदद से खोजकर वापस सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, विकास अहिरवार पुत्र अभय कुमार अहिरवार निवासी बटालियन रोड मकरोनिया का एक झोला कहीं गुम हो गया था, जिसमें करीब 50 हजार रुपए रखे हुए थे। मामले की सूचना मिलने पर मकरोनिया पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की और स्थानीय लोगों की मदद से झोले को बरामद कर लिया।
थाना मकरोनिया में पुलिस ने विधिवत कार्रवाई के बाद आवेदक विकास अहिरवार को उसके पूरे 50 हजार रुपए सुरक्षित वापस सौंप दिए। अपनी रकम वापस मिलने पर विकास ने पुलिस और आमजन का आभार व्यक्त किया।
इस कार्रवाई से एक बार फिर पुलिस की सतर्कता और आमजन के सहयोग का बेहतर उदाहरण सामने आया है।


.gif
)
एक टिप्पणी भेजें