सागर। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मंच पर अश्लील और द्विअर्थी गीतों पर नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। मामले में गोपालगंज थाना पुलिस ने जांच के बाद तीन कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता अधिवक्ता अभिनव श्रीवास्तव ने पुलिस को आवेदन देकर आरोप लगाया था कि 23 जनवरी 2026 को फेसबुक पर “आदित्य ठाकुर शेखपुर” नामक प्रोफाइल से एक वीडियो पोस्ट किया गया था। वीडियो में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान तिरंगे से सजे मंच पर भोजपुरी अश्लील एवं द्विअर्थी गीतों पर नृत्य प्रस्तुति दिखाई गई थी।
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद वीडियो फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य तथ्यों की जांच की। जांच में वीडियो का संबंध बांदरी क्षेत्र से जुड़ा पाया गया। इसके आधार पर पुलिस ने आदित्य ठाकुर, विशाल और रानू रैकवार के खिलाफ मामला दर्ज किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(A) और राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।


.gif
)
एक टिप्पणी भेजें