सागर। बंडा थाना क्षेत्र के दलपतपुर स्थित तिंसी तिराहे के पास शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित फरार हो गया।
मृतकों की पहचान ग्राम बेही पापेट निवासी धनप्रसाद अहिरवार (20), आर्यन आठिया (19) और रोहित लोधी (20) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बारिश के कारण सड़क गीली और फिसलन भरी थी, इसके बावजूद युवक तेज गति से बाइक चलाते हुए बंडा से दलपतपुर की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वे लहराते हुए और स्टंट करते हुए बाइक चला रहे थे। इसी दौरान पुलिया के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही तीनों युवक बाइक सहित सड़क पर दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से पुलिस को एक शराब की बोतल भी मिली है, जिससे युवकों के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल बंडा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवा दिया है।
बंडा थाना प्रभारी राजेंद्र कुशवाहा के अनुसार मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके।


.gif
)
एक टिप्पणी भेजें