सागर। मकरोनिया के दीनदयाल नगर क्षेत्र में जर्जर मकान की छत गिरने से 6 वर्षीय मासूम बच्ची की हुई दर्दनाक मौत पर सतनाम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मनी सिंह गुरोन एवं सोसाइटी की विशेष पारिवारिक सदस्य नम्रता दीक्षित पिंपलापुरे ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
दोनों ने दिवंगत बालिका को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि भगवान मासूम बच्ची को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
मनी सिंह गुरोन एवं नम्रता दीक्षित पिंपलापुरे ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में सतनाम वेलफेयर सोसाइटी पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़ी है। उन्होंने शीघ्र ही पीड़ित परिवार से मुलाकात करने की बात कही। इस दौरान नम्रता दीक्षित पिंपलापुरे द्वारा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी, ताकि इस कठिन समय में परिवार को कुछ संबल मिल सके।
उन्होंने प्रशासन से भी जिले के जर्जर भवनों की समय रहते जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की, जिससे भविष्य में इस प्रकार की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
मीडिया प्रभारी : अर्पित बिल्थरे


.gif
)
एक टिप्पणी भेजें