30 अगस्त से लेकर 5 सितम्बर तक
धनु राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
इस सप्ताह आप की व्यस्तता बढ़ेगी। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा । अगर किसी कार्य को करने में सप्ताह आप फेल होते हैं तो स्पष्ट है कि आपने कार्य को करने के लिए बिल्कुल ही परिश्रम नहीं किया है । शासकीय कार्यालय से आपको खूब मदद मिलेगी । आपके लिए यह किसी बड़े लोन को स्वीकृत कराने के लिए शुभ अवसर है। आपके व्यापार में तेजी आएगी। खर्चे भारी बढ़ेंगे गलत रास्ते से धन आने का योग बन सकता है ।भाई बहनों से लड़ाई संभव है । इस सप्ताह आपके लिए एक और दो सितंबर शुभ है । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनि स्त्रोत का नियमित पाठ करें। आपके लिए शुभ दिन है बृहस्पतिवार।


एक टिप्पणी भेजें