सागर। कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशानुसार जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट स्थित जिला कंट्रोल रूम (कक्ष क्रमांक 141) में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष क्रमांक 07582-224543 निर्धारित किया गया है।
कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और किसी प्रकार की कमी नहीं है।
कलेक्टर ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। जिला कंट्रोल रूम के प्रभारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सौरभ यादव होंगे, जो प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।
कंट्रोल रूम में अधिकारियों और कर्मचारियों की अलग-अलग शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है—
प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक – शिवकुमार साहू एवं संजय पांडेय
दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक – मनोज नायक एवं विकास कोरी
रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक – के. के. श्रीवास्तव एवं किशन चौरसिया
कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर कंट्रोल रूम के माध्यम से गैस सिलेंडर आपूर्ति की सतत निगरानी करें, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES