सागर। जिले के बहरोल थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बहरोल शाखा में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बैंक शाखा में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग तेजी से फैलने के कारण बैंक के अंदर रखा फर्नीचर और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।
घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया और काफी प्रयासों के बाद आग को नियंत्रित कर लिया।
गनीमत रही कि घटना के समय बैंक में कोई कर्मचारी या ग्राहक मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


.gif
)
एक टिप्पणी भेजें