छत्तीसगढ़ हेड ब्यूरो बुंदेली दर्शन 
रोशन कुमार सोनी
मो - 7440966073
रायगढ़ - छत्तीसगढ़
राजा चक्रधर सिंह की जयंती पर इस बार भी वर्चुअल कार्यक्रम कराया जाएगा। इस बार आयोजनकर्ता राजपरिवार के सदस्य होंगे। इसमें सांस्कृतिक विभाग और जिला प्रशासन भी सहयोग देगा। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार कोई भव्य आयोजन नहीं किया जा रहा है।

शुक्रवार को राजा चक्रधर सिंह की जयंती पर चक्रधर नगर चौक स्थित प्रतिमा का सुबह 11 बजे माल्यार्पण होगा। इसके बाद शाम 7.30 बजे से वर्चुअल कार्यक्रम की शुरुआत हो जाएगी। 10 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन की शुरुआत गणेश वंदना से होगी। इसे देवास मध्यप्रदेश की श्वेता जोशी पेश करेंगी। इसके बाद विदेशी नर्तक नेतालजा कथक की ऑनलाइन प्रस्तुति देगी। इसके बाद श्वेता जोशी का शास्त्रीय गायन होगा। कार्यक्रम की तैयारी कर ली गई है।

कला वरनम पेज पर ऑनलाइन प्रसारण
सोशल मीडिया पर चक्रधर समारोह के सभी कार्यक्रमों का ऑनलाइन प्रसारण होगा। इसके लिए फेसबुक में कला वरनम पेज बनाया गया है। प्रसारण का जिम्मा दिल्ली की कंपनी को सौंपा गया है। दस दिनों चलने वाले इस समारोह में हर शाम 7.30 बजे कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण होगा।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES