जिला ब्यूरो हृदेश कुमार

            🌷प्यारी हिंदी🌷

हिन्द निवासी हिंदी भाषी, हिंदी स्तुति गाएंगे।
अंगीकार करेंगे हिंदी, इसका मान बढ़ाएंगे।

कवि की वाणी हिंदी भाषा, करें काव्य वो हिंदी में।
हिंदी शुद्ध-अशुद्ध न होवे, देते ध्यान भी बिन्दी में।
हिंदी को कालिंदी जैसा, और अधिक फैलाएँगे।
अंगीकार करेंगे हिंदी, इसका मान बढ़ाएंगे।

सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय भाषा, हिंदुस्तानी प्यारी हिंदी।
सर्वाधिक भाषाओं में, बोली समझी जाती हिंदी।
दिखे विश्व मे सबसे आगे,अव्वल इसे बनाएँगे।
अंगीकार करेंगे हिंदी, इसका मान बढ़ाएंगे।

सीखें अन्य भाषाएँ, सीमित ज्ञान की बात नहीं।
हिन्द का हिंदी न जाने, यह तो अच्छी बात नहीं।
अगर चाह लेंगीं सरकारें, हिंदी सब अपनाएँगे।
अंगीकार करेंगे हिंदी, इसका मान बढ़ाएंगे।

अपने से यह लागू करिए, करें काम सब हिंदी में।
दफ़्तर,बैंक, उच्च अदालत, कार्य फैसले हिंदी में।
हिंदी हित में काम करें, भाषाई गौरव पाएँगे।
अंगीकार करेंगे हिंदी, इसका मान बढ़ाएंगे।

छोड़ो अंग्रेजी अभिवादन, आज से जयहिंद करें।
सुप्रभात, शुभसँध्या-रात्रि, कहें बाकी  बन्द करें।
आओ आगे अपनाएँ,अनुसरण लोग कर जाएंगे।
अंगीकार करेंगे हिंदी, इसका मान बढ़ाएंगे।

                ✍️अमर सिंह राय
                         शिक्षक
                      नौगांव मप्र

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES