मानसून की विदाई के बाद भी मध्य प्रदेश पर इंद्र देव प्रसन्न हैं। लगातार दूसरे दिन रविवार की रात को भी प्रदेशभर में बादल गरजने के साथ बरसे जिससे 46 जिलों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड श्योपुर जिले में बना जहां 312 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। बेमौसम बारिश लोगों की परेशानियों का सबब बन गई है। गुना में अंडरब्रिज में पानी भर जाने से लोग परेशान हो रहे हैं। दिल्ली से भोपाल आने वाली फ्लाइट को विजीब्लिटी कम होने से इंदौर उतारा गया तो मौसम की खराबी के कारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कुछ चुनावी सभाएँ भी प्रभावित हुई हैं। वहीं, मंदसौर के गांधी सागर डेम के एक गेट को खोलकर अतिरिक्त पानी को निकाला गया है।

मौसम विभाग की रविवार को दी गई बारिश की चेतावनी मध्य प्रदेश में सही साबित हुई है। रात को प्रदेश के सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर और सीधी जिलों को छोड़कर शेष सभी जिलों में वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में सबसे ज्यादा 101 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है तो पश्चिमी मध्य प्रदेश में श्योपुर जिले के करहाल में 312 मिलीमीटर बारिश के साथ रिकॉर्ड बना है। भोपाल जिले में बारिश का आंकड़ा 72 मिलीमीटर का रहा तो इंदौर में 87.5 मिलीमीटर बारिश हुई। उज्जैन में भी बारिश 79 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई है। 

कई जगह पानी भरा
बारिश के कारण कई जगह पानी भर गया। गुना जिले में अंडरब्रिज पर पानी भर जाने से लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं, बारिश के कारण विजीब्लिटी कम होने से दिल्ली से आने वाली फ्लाइट को इंदौर की ओर डायवर्ट किया गया। दो घंटे बाद इसे भोपाल रवाना किया गया। इससे दिल्ली से आने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। 

कहां कितनी हुई बारिश (मिलीमीटर में)
1. आगर मालवा- 107.4
2. आलीराजपुर- 11.4
3. अशोक नगर- 43
4. बड़वानी- 65
5. बैतूल- 35
6. भिंड- 140
7. भोपाल- 72.4
8. बुरहानपुर- 64.4
9. दतिया- 170
10. देवास- 67
11, धार- 23.8
12. गुना- 101
13. ग्वालियर- 96
14. हरदा- 66
15. होशंगाबाद- 56.2
17. इंदौर- 87.5
18. झाबुआ- 3.2
19. खरगोन- 33
20. मंदसौर- 46.2
21. मुरैना- 34.
22. नीमच- 44
23. रायसेन- 47
24. राजगढ़- 1078.3
25. रतलाम- 50
26. सीहोर- 105
27. शाजापुर- 79
28. श्योपुर- 312
29. शिवपुरी- 147
30. उज्जैन- 79

31. विदिशा- 71
32. अनूुपरु- 21.5
33. बालाघाट- 23
34. छिंदवाड़ा- 22.2
35. डिंडौरी- 6
36. जबलपुर- 11.4
37. कटनी- 1
38. मंडला- 16.6
39. नरसिंहपुर- 15
40. रीवा- 7
41. सतना- 53.1
42. सिवनी- 11
43. शहडोल- 11
44. सिंगरौली- 12.6
45. टीकमगढ़- 101
46. उमरिया- 4.2


Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES