छत्तीसगढ़ से ब्युरो रिपोर्ट रोशन कुमार सोनी

रायपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी के चौक चौराहों में बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर चालानी कार्रवाई की जा र​ही है। इसके साथ ही समझाइश दी जा रही है। नगर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणीग्रही ने बताया कि नगर निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी 10 जोनों में प्रतिदिन जारी लोक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत 31 दिसम्बर 2021 से 18 जनवरी 2022 तक 19 दिनों में 11236 लोगों पर मास्क नहीं पहनने के कारण उन्हें समझाइश देकर एवं भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए कुल 891240 रू. का जुर्माना वसूला गया है।

31 दिसम्बर 2021 को 305 लोगों से 20270 रू., 1 जनवरी 2022 को 349 लोगों से 25300 रू., 2 जनवरी को 252 लोगों से 20210 रू., 3 जनवरी को 621 लोगों से 45750 रू., 4 जनवरी को 885 लोगों से 67420 रू., 5 जनवरी को 1144 लोगों से 80840 रू., 6 जनवरी को 936 लोगों से 68670 रू., 7 जनवरी को 949 लोगों पर 74220 रू., 8 जनवरी को 724 लोगों पर 64090 रू., 9 जनवरी को 422 लोगों पर 33720 रू.,10 जनवरी को 733 लोगों से कुल 57780 रू.,11 जनवरी को 328 लोगों से 33800 रू.,12 जनवरी को 675 लोगों से 60640 रू., 13 जनवरी को 563 लोगों से 43330 रू.,14 जनवरी को 540 लोगों से 45550 रू.,15 जनवरी को 570 लोगों से 45360 रू.,16 जनवरी को 352 लोगों से 33980 रू.,17 जनवरी को 415 लोगों से 32180 रू. एवं 18 जनवरी 2022 को 473 लोगों से 38130 रू. का जुर्माना संबंधित सभी लोगों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी सहित समझाईश देकर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वसूलने की कार्यवाही की है।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES