आधी रात बिजली ऑफिस में दबंगई!
सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र स्थित सरकारी बस स्टैंड के पास बिजली कार्यालय में आधी रात जमकर हंगामा और मारपीट का मामला सामने आया है। मीटर चेकिंग के बहाने पहुंचे आरोपियों ने आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इतना ही नहीं, थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी देकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, शीतला माता मंदिर के पास इतवारी टौरी निवासी 37 वर्षीय विपिन सोनी, जो विद्युत मंडल में आउटसोर्स कर्मचारी हैं, ने गोपालगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना 25 मई 2026 की रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। उस समय विपिन सोनी अपने अधिकारी शैलेष सुमन के साथ बिजली कार्यालय में ड्यूटी पर मौजूद थे।
इसी दौरान दिनेश कुमार रजक अपने दो अन्य साथियों के साथ कार्यालय पहुंचा। आरोपियों ने मीटर कनेक्शन चेक करने की बात कही, लेकिन कुछ ही देर में माहौल गर्म हो गया। जब विपिन सोनी ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दिनेश रजक ने विपिन के बाएं गाल पर थप्पड़ मार दिया।
मारपीट बढ़ती देख सहकर्मी देवीसिंह ठाकुर बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन आरोपियों के साथ आए अन्य लोगों ने उनकी गर्दन पकड़कर खींच लिया, जिससे उन्हें चोट आई। घटना के दौरान शैलेष सुमन और रोहित कुमार विरहा भी मौके पर मौजूद थे।
पीड़ित कर्मचारियों का आरोप है कि जाते-जाते आरोपी धमकी देकर गए कि अगर थाने में रिपोर्ट की तो जान से खत्म कर देंगे।
गोपालगंज थाना पुलिस ने विपिन सोनी की शिकायत पर आरोपी दिनेश कुमार रजक और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने धारा 296(ए), 115(2), 351(2) और 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण कायम कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद से बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। कर्मचारियों का कहना है कि रात की ड्यूटी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जानी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न


.gif
)
एक टिप्पणी भेजें