छत्तीसगढ़ से ब्युरो रिपोर्ट रोशन कुमार सोनी 

खरसिया। सामान्यतः इंसानों में जुड़वा बच्चों का होना पाया जाता है, परंतु ऐसा बहुत कम होता है कि गौवंश में भी जुड़वा बच्चे पैदा हों।

ग्राम बरगढ़ लोधिया निवासी लक्ष्मण साहू के घर गौलक्ष्मी ने 2 बच्चों को जन्म दिया है। संक्रांति के दिन शुक्रवार की शाम को बछिया ने जन्म लिया। वहीं 1 दिन के अंतराल पर रविवार की सुबह गौ माता के गर्भ से पुनः एक बछड़े ने जन्म लिया है। गाय और दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। वहीं कुतूहलवश कृषक साहू के घर पर इस नजारे को देखने के लिए आसपास के लोगों का जमावड़ा लगा रहता है।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES