//  संवाददाता प्रवीण प्रजापति//

नवरात्रि के महत्वपूर्ण पर्व पर हटा ब्लॉक के कार्यकर्ता उतरे प्रचार प्रसार में




हटा भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम मैं आयोजित होने वाला महाशक्ति  शंखनाद 3,4,5 अक्टूबर को पोस्ट मऊ तहसील ब्योहारी जिला शहडोल मैं होने जा रहा है जिसको लेकर के संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा लगाता प्रचार प्रसार क्षेत्र में किया जा रहा है लोगों को पंपलेट दे करके उन्हें आमंत्रित किया जा रहा है और कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह विशाल शिविर है जिस शिविर में पहुंचने वाले चाहे वह संगठन से जुड़े हुए या ना जुड़े हो जो भी भक्त वहां पर पहुंचेंगे गुरुवर द्वारा उनकी एक मनोकामना को पूर्ण किया जाएगा
 इसलिए यह महत्वपूर्ण शिविर है इसलिए हम संगठन के कार्यकर्ता लगातार प्रचार प्रसार कर रहे हैं कि उस महाशक्ति शंखनाद में सम्मिलित हो सके जिस शंखनाद में 100000 शक्ति साधकों के द्वारा विशाल महाशक्ति शंखनाद किया जाएगा जिसमें इस युग के अवतारी श्री शक्तिपुत्र जी महाराज स्वयं शंखनाद करेंगे एवं यह शंखनाद विश्व की ग्रीन बुक आप वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी सहभागिता दर्ज कराएगा इस दौरान भगवती मानव कल्याण संगठन  के कार्यकर्ता आज प्रचार ने सम्मिलित रहे संगठन ब्लॉक अध्यक्ष श्री रतीराम पटेल जिला युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष सालक राम पटेल किसान मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष जुगल किशोर पटेल ब्लॉक संगठन मंत्री एवं सेक्टर प्रभारी प्रवीण प्रजापति युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सेन आदि कार्यकर्ता के द्वारा प्रचार प्रसार के क्रम में गति प्रदान की जा रही है प्रचार के दौरान बडखेरा खमरिया मुराज कमता मुहरई खेरा खेरी खमरगौर दादपुर इटावा हरदुआ गैसाबाद बलेह  भैंसा हिनौता आदि ग्रामों में प्रचार प्रसार संपन्न हुआ

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES