// संवाददाता बृजेश सेन//
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा में मनाई गई बाबा साहेब की पुण्यतिथि
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा में प्राचार्य बी एल प्रजापति के मार्ग निर्देशन में डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई।
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर नाम से लोकप्रिय भारतीय बहुतज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिक और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और दलितों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। वही समतामूलक समाज की स्थापना की दिशा में किए गए उनके कार्य सदैव देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे। डॉ अंबेडकर का लक्ष्य था सामाजिक असमानता दूर करके दलितों के मानवाधिकार की प्रतिष्ठा करना।
भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मधुमेह बीमारी से पीड़ित थे जिस कारण 6 दिसंबर 1956 को उनकी मृत्यु दिल्ली में नींद के दौरान उनके घर में हो गई। 1990 में उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
संस्था प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ सहित विद्यालय परिवार ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि को श्रृद्धाभाव से मनाया।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES