लाड़ली बहना योजना : यह एक भाई की ओर से अपनी बहनों के लिए राखी का तोहफा है, इस योजना से बहनों को संबल मिलेगा - यश अग्रवाल 
शाहपुर नगर परिषद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल 

सागर.

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के हितग्राही बहनों के खातों में 1000 रुपए प्रति माह की शुरुआत का आयोजन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर से किया। इसी उपलक्ष्य में रहली विधानसभा के शाहपुर नगर परिषद में आयोजित लाडली बहना योजना कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने लाडली बहनों को सम्मानित करते हुए उनसे संवाद किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार संवेदनशील सरकार है। जिसने प्रदेश की 7.5 करोड़ जनता को संबंल दिया है। भांजियों को स्कूल में निशुल्क शिक्षा, उनकी साइकिलें, मेधावी बच्चों को लेपटॉप जैसी कई अन्य योजनाएं के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी लाड़ली बहनों के लिए 1000 रुपए देने की योजनाएं शुरू की है। ताकि वे उनको भी संबल मिल सके। यह एक भाई की ओर से अपनी बहनों के लिए राखी का तोहफा है। 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रारम्भ करने का उद्देश्य बहनों को स्वावलम्बी एवं आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना है। इसके लिए स्वरोजगार, आजीविका के संसाधनों को विकसित किया जा रहा है। आपके आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार बनाए रखना और परिवार स्तर पर निर्णय लिए जाने में आपकी प्रभावी भूमिका को प्रोत्साहित करना भी उनका लक्ष्य है।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES