MP CRIME NEWS : तो ऐसे हो जाती लड़किया ब्लैकमेलिंग की शिकार, लड़किया यह पोस्ट अवश्य पढ़े ,और सावधान रहे ...
Bhopal : अशोका गार्डन थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। वह ब्लैकमेल करते हुए महिला के साथ ज्यादती करता था। विरोध करने पर उसने अश्लील फोटो महिला के स्वजन को भी भेज दिए थे। अशोका गार्डन थाना पुलिस के मुताबिक वर्तमान में मंडीदीप में रह रही महिला दो वर्ष पहले मिसरोद क्षेत्र में रहकर बुटिक चलाती थी। तब उसका परिचय विजय पाल नाम के युवक से हुआ था। महिला को प्लाट खरीदना था, तो विजय ने कहा था कि वह भूखंड दिलवा देगा। प्लाट की बात करने के बहाने एक दिन विजय अपने दोस्त और एक महिला को साथ लेकर फरियादी के घर पहुंचा था। फरियादी ने सभी को चाय पिलाई थी। तभी धोखे से विजय ने चाय में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया था। इससे फरियादी बेहोश हो गई थी। उसे जब होश आया तो तीनों लोग जा चुके थे। उसके पर्स में प्लाट खरीदने के लिए रखे 80 हजार रुपये भी गायब थे। महिला ने विजय को फोन लगाया, तो उसके बोला कि तु्म्हारे अश्लील फोटो खींच लिए गए हैं। इसके बाद जनवरी 2022 में विजय, महिला को लेकर अशोका गार्डन में अपने कमरे पर पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। ब्लैकमेल कर वह महिला लगातार ज्यादती करने लगा। विरोध करने पर पिछले दिनों उसने अश्लील फोटो महिला के स्वजन को भेज दिए। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
आरोपित की तलाश में पुलिस अशोका गार्डन स्थित घटनास्थल पर पहुंची, तो मकान मालिक ने बताया कि विजय एक वर्ष पहले कमरा खाली करके चला गया है। पता चला है कि वह राजगढ़ का रहने वाला है।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES