सागर के केसली थाना क्षेत्र के ऊंटकटा गांव में सांप के डसने से महिला की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला घर में चाय बना रही थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। जानकारी के अनुसार शांति पति माखनलाल आदिवासी उम्र 48 साल निवासी ऊंटकटा अपने घर में चाय बना रही थी। चाय बनाते समय वह कप उठाने लगी।
तभी दीवार में बनी बिल में बैठे सांप ने डस लिया। घटना सामने आते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। महिला की झाड़फूंक कराई। लेकिन तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद परिवार वाले उसे केसली स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। मृतका के पति माखन आदिवासी ने बताया कि पत्नी शांति घर में चाय बना रही थी। तभी उसे सांप ने डस लिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES