महिला को घर में अकेला पाकर युवक ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म जाने मामला 
क्षेत्र के एक गांव में महिला को घर में अकेला पाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि गुरुवार की रात अपने घर पर सो रही थी। उसके पति ससुराल में गए हुए थे। घर के अन्य लोग बाहर लेटे हुए थे। छत से घर के पीछे रहने वाला श्रीनिवास घर में घुस आया और असलहा दिखाकर जान से मार डालने की धमकी देते हुए उसके साथ बलात्कार किया। चिल्लाने पर युवक भाग गया। बाद में आरोपित के भाई व मां मामले को शांत करने के लिए धमकी देने लगे। पुलिस को सूचना देने पर वे भाग गए। कोतवाल नित्यानंद सिंह ने बताया पीड़ित महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES