सागर में BJP को प्रचार वाहन पलटो, तीन की मौत
सागर के रहली थाना क्षेत्र में भाजपा का प्रचार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई शामिल हैं। वहीं करीब आठ लोग घायल हुए हैं। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं रहली विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी व मंत्री गोपाल भार्गव अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने घायलों का हाल जाना और उचित इलाज की व्यवस्था कराई।


जानकारी के अनुसार रहली विधानसभा क्षेत्र में कुछ लोग बोलेरो वाहन में सवार होकर भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करने के लिए गए थे। इसी दौरान बगरोन बरखेरा और जूना के बीच तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित हुआ और पलट गया। दुर्घटना में वाहन में सवार लोग गंभीर घायल हुए। घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वाहन में फंसे लोगों को मशक्कत कर वाहन निकाला। सभी घायलों को सागर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में राजेश अहिरवार उम्र 40 साल, संतू उर्फ संतोष अहिरवार उम्र 59 साल और लखनलाल अहिरवार उम्र 65 साल तीनों निवासी गुंजौरा की मौत हो गई। घटनाक्रम की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शवों का पंचनामा बनाया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया।

रहली सीट से भाजपा प्रत्याशी व मंत्री भार्गव अस्पताल पहुंचे।
रहली सीट से भाजपा प्रत्याशी व मंत्री भार्गव अस्पताल पहुंचे।
प्रत्याशी व मंत्री भार्गव पहुंचे अस्पताल
दुर्घटना की सूचना मिलते ही रहली सीट से भाजपा प्रत्याशी व मंत्री गोपाल भार्गव अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने दुर्घटना में घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। घायलों को परिवार वालों को उन्होंने उचित इलाज की व्यवस्था कराए जाने का आश्वासन दिया है।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES