जिसके प्यार में किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म,खाई मां बाप की मार, उसने किया शादी से इंकार , जाने मामला...
जिससे प्यार किया, जिसके लिए मां-बाप की मार खाई, बाद में उसी प्यार ने ऐसा धोखा दिया कि आज जिंदगी बर्बाद हो गई। जबलपुर के पनागर थाना के एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को गांव के ही युवक करण सिंह पटेल ने प्यार किया, उसे गर्भवती किया और जब किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया तो यह कहते हुए उसे छोड़ दिया कि यह बच्चा मेरा नहीं है।

मामला किशोरी के परिजनों को पता चला तो किशोरी के साथ पनागर थाना पहुंचे और करण के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। किशोरी बच्चे के साथ अभी अपने माता-पिता के साथ रह रही है। कम उम्र में एक लड़की मां बन गई यह घटना जब गांव में फैली तो किशोरी का परिवार अब घर से बाहर निकलने में शर्म महसूस कर रहा है। मां-बाप अब लड़की की गलती को कोस रहें है। तो किशोरी दिन भर अपने बेटे को निहारती रहती है। 22 वर्षीय करण सिंह ने दिसंबर 2022 में गांव की ही एक किशोरी से दोस्ती की। करण सिंह डीजे का काम करता था। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर दो ही माह में बात प्यार तक बढ़ गई। किशोरी के माता-पिता मजदूरी करते हैं। घर पर अकेली किशोरी करण सिंह पटेल से घंटों मोबाइल पर बात करती। शाम को जब काम से मां-बाप लौटते तो सब कुछ सामान्य हो जाता। किशोरी के घर पर उसकी बूढ़ी दादी भी है, पर बुढ़ापे के कारण वह ज्यादा कुछ नहीं समझ पाई कि लड़की मोबाइल में किससे बात करती है।

करण और किशोरी गांव के बाहर छिप-छिपकर मिलने लगे। गांव में ही किशोरी की मौसी रहती है। अक्सर जब मौसी गांव से बाहर जाती थी तो करण और किशोरी वहीं मिला करते थे। मार्च में 17 वर्षीय किशोरी गर्भवती हुई, तो करण ने कहा कि वह उससे शादी करेगा, पर मेरी कसम है, कुछ भी हो जाए, किसी से कुछ नहीं कहना। किशोरी गर्भवती हो चुकी थी। धीरे-धीरे समय बीतने लगा। माता-पिता को किशोरी के शरीर में अंतर दिखने लगा। मां ने पछा तो किशोरी ने कहा कि पेट में गैस बन रही है। धीरे-धीरे समय बीतता गया। किशोरी और करणका मिलना जारी रहा। इस बीच किशोरी का जबपेट फूलने लगा तो मां ने पूछा कि ये क्या हो रहा है। इस पर किशोरी ने जवाब दिया कि लगता है पेट में ट्यूमर है। अनपढ़ मां-बाप लड़की की बातों में आ गए। 2 दिसंबर को जब किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो माता पिता उसे अस्पताल ले गए।
डॉक्टर ने बताया कि किशोरी गर्भवती है, और उसे आठ माह का गर्भ है। इतना सुनते ही मां के पैरों से जमीन खिसक गई। मां ने पूछा कौन है, पर किशोरी ने कुछ नहीं बोला।

गुस्से में आकर मां ने लड़की की पिटाई कर दी, इसके बाद भी किशोरी ने अपना मुंह नहीं खोला। लड़की ने कहा कि समय आने पर बता दूंगी। 12 दिसंबर की शाम चार बजे किशोरी ने घर पर ही एक बच्चे को जन्म दिया। तब भी मां ने पूछा कि ये किसका बच्चा है। तब किशोरी ने बताया कि वह करण से प्यार करती है। और उसने अपनी कसम दी थी, कि वह उससे शादी करेगा, पर किसी से कुछ कहना मत। किशोरी ने मां को बताया कि उसने वादा किया है कि वह शादी करेगा। किशोरी के द्वारा बच्चे को जन्म देने के बाद करण और उसके मां और भाई को घर बुलाया। पूरी प्रेम कहानी बताई। इस पर करण ने साफ इंकार कर दिया कि वह बच्चा इसका नही है, और ना ही उसने शादी करने का कोई वादा किया था। करण के यह बात सुनते ही किशोरी और उसके माता-पिता परेशान हो गए। करण को खूब समझाया पर उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। गांव में नाबालिग किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया है।

यह जानकारी जब गांव में फैलने लगी तो 15 दिसंबर को लड़की के माता-पिता किशोरी और नवजात को लेकर पनागर थाने पहुंचे। थाना प्रभारी अजय सिंह ने नाबालिग के मामले को गंभीरता से लिया, लिहाजा एएसपी सोनाली दुबे को जानकारी दी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लिया और चंद ही घंटे में आरोपी करण सिंह पटेल को गिरफ्तार कर लिया।

किशोरी ने कहा कि करीब एक साल पहले हमारी दोस्ती हुई थी। अक्सर में जब घर से बाहर निकलती थी, तो करण मुझसे बात करता था। कई बार किसी न किसी बहाने से घर भी आया, पर गांव को होने के कारण कभी किसी को शक नहीं हुआ। किशोरी ने बताया कि करण ने अपने प्रेम जाल में इस कदर फंसा लिया था कि मैं सिर्फ उसकी बात ही मानती थी।

हम दोनों अक्सर मौसी के घर पर मिला करते थे। मार्च में जब मैं गर्भवती हुई तो उसे बताया, इस पर करण का कहना था कि मैं तुमसे शादी करूंगा, पर घर पर किसी को नहीं बताना कि तुम गर्भवती हो। किशोरी ने बताया कि मैंने करण पर विश्वास कर लिया था, क्योंकि उसने मुझसे कहा था कि मैं तुम्हें साथ में रखूगां। पर अब जबकि बच्चा हो गया है तो उसने मुझे साथ में रखने से इंकार कर दिया है। इतनी कम उम्र में मां बन जाने के बाद उसे बच्चे को पालने के सवाल पर किशोरी खामोश हो गई। किशोरी ने कहा कि मैं चाहती हूं कि करण मुझे और बच्चे को अपना ले। घटना के बाद से मां-बाप का घर से निकलना बंद हो गया है। किशोरी ने मां बताया कि घर से बाहर निकलते है, तो किसी से नजर नही मिला पा रहें है। एक बेटा और बेटी है। बेटे को मौसी के घर भेज दिया है, छोटी लड़की भी काम छोड़कर घर पर रहती है। किशोरी की मां ने बताया कि जब इसके शरीर में बदलाव हो रहा था, तो हमने इससे पूछा पर यह चुप रह गई। जिस दिन बच्चे को जन्म हुआ तब बताई कि गांव के ही करण सिंह पटेल से प्यार करती है। और यह बच्चा उसी का है। हमने करण सिंह के परिवार वालों को बुलाया और पूरी घटना बताई, पर करण ने साफ मना कर दिया कि ये बच्चा उसका नही है। किशोरी की मां कहना था कि इसके बाद फिर पनागर थाने गए और पुलिस को सारी बात बताई। किशोरी की मां ने कहा कि हमारी बच्ची ने उसका भरोसा किया, यही उसकी सबसे बड़ी गलती है। किशोरी की मां ने कहा कि हम चाहते है कि करण और उसका परिवार हमारी बेटी और उसके बेटे को अपना लें। इसके लिए हमने करण की मां और भाई से भी बात की पर उन्होंने साफ इंकार कर दिया। करण का कहना था कि ये मेरा बच्चा नही है, और मैं इससे ना ही प्यार करता हूं। वही करण के परिवार वालों का भी कहना था कि वह किसी भी कीमत में बच्चे और लड़की को साथ मे नहीं रखेगें 17 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर पनागर थाना पुलिस ने करण सिंह पटेल के खिलाफ धारा 376 पाक्टो, एसटी-एससी के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। कर उसे गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एएसपी सोनाली दुबे ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर आरोपी करण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों का ड़ीएनए टेस्ट के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES