आज सागर के बिलहरा आयेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव 
प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव 26 मार्च
मंगलवार को सागर के बिलहरा आएंगे। वे बिलहरामें आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में बहनोंसे संवाद करेंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्रीडॉ मोहन यादव 26 मार्च को सागर और गुनालोकसभा में चुनाव प्रचार पर रहेंगे। इस दौरानमुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 12.15 बजे भोपालसे सागर जिले की सुरखी विधानसभा के बिलहरा पहुंचेंगे।

बिलहरा में वे भाईदूज के अवसर पर आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में बहनों से संवाद करेंगे। साथ ही भाईदूज पर बहनों से धागा बंधवाएंगे। कार्यक्रम के बाद वे दोपहर 1.30 बजे गुना के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बिलहरा में कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES