भाजपा संविधान बदलने की प्लानिंग कर रही, लोकतंत्र समाप्त कर, हमारा जीवन खराब कर देंगे: चंद्रभूषण सिंह गुड्डू राजा
सागर/विदिशा। भाजपा देश का संविधान बदलने की प्लानिंग कर रही है, देश में लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है। यदि संविधान बदल दिया गया तो आपका जीवन खतरे में पड़ जाएगा। इसलिए लोकतंत्र की रक्षा के किए कांग्रेस की सरकार का आना जरूरी है। यह बात सागर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह गुड्डू राजा ने कही। रविवार को उन्होंने स्टार प्रचारक सुरेंद्र चौधरी और पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर के साथ कुरवाई विधानसभा के लायरा, बीना के खिमलासा, खुरई के परसौन और नरयावली में जनसभा को संबोधित किया। 

सागर लोकसभा प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा ने कहा कि भाजपा केवल चंद्र उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए योजनाएं बनाती है। उनका ही कर्जा माफ करती है, जबकि कांग्रेस किसानों और आमजनता के हित की बात करती है। कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले देश के किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। यह बात सागर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा ने कही। उन्होंने लोकसभा क्षेत्र में कुरवाई, खिमलासा, खुरई और नरयावली के ग्रामीण इलाकों में सभाएं की हैं, जिसमें भारी जनसमर्थन उमड़ रहा है। 

भाजपा केवल उद्योगपतियों का कर्जा माफ करती है
गुड्डू राजा ने कहा कि भाजपा के लोग और उनके प्रधानमंत्री जनता से झूठ बोलते हैं, गुमराह करते हैं। वे किसानों का कर्जा माफ करने के बजाय चंद अरबपतियों और अमीरों का कर्जा माफ करते हैं। महंगाई चरम पर है, युवा बेरोजगार हैं, छोटे व्यापारियों से उनका व्यापार छीना जा रहा है। जो भी जनता की आवाज को उठाता है, भाजपा और उनके एजेंट मिलकर ईडी, सीबीआई भेजकर उसकी आवाज को दबाने का काम करते हैं। भाजपा जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाती है, उन्हीं को भाजपा ज्वाइन कराकर फिर क्लीन चिट दे देती है। उन्होंने कहा था किसानों का कर्ज माफ करेंगे, लेकिन वे खर्च किसका माफ कर रहे हैं? वे केवल चंद उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कहा था हम भ्रष्टाचार खत्म करेंगे, उन्होंने कहा था 15 लाख रुपए खातों में डाले जाएंगे। क्या भ्रष्टाचार खत्म हुआ? क्या 15 लाख रुपए किसी के खाते में आए? नहीं आए न! न भ्रष्टाचार खत्म हुआ, न किसी के खाते में पैसे आए। उल्टे बैंक में आपके खातों में रखे पैसों से हर महीने थोड़ा—थोड़ा पैसा काटा जा रहा है। 

जनसभाओं में यह वरिष्ठ कांग्रेस रहे मौजूद

कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा और स्टार प्रचारक सुरेंद्र चौधरी के साथ पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर, पूर्व नपा अध्यक्ष, रानी अहिरवार, वरदान सिंह दांगी, सीमा अहिरवार, अभिषेक बिलगैयां, मंडल अध्यक्ष जाहर सिंह लोधी, इंदर यादव, लाखन सिंह राजपूत, अरविंद दांगी, अंसार खान, सोहेल खान, ब्रजभान सिंह दांगी, विजय सिंह लोधी, रोहित अहिरवार, यशपाल सिंह राजपूत, गोरेलाल अहिरवार, साकिर भाई, जाकिर भाई, मो. इश्हाक, जय सिंह लोधी, पप्पू मिस्त्री, विकास सिंह सरपंच, भगवान सिंह, जगदीश सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन शालि हुए।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES