MP : खाना बनाने के दौरान आग की चपेट में आई 52 वर्षीय महिला,हुई मौत 
गौरिहार थाना क्षेत्र के कटरा गांव की 52 वर्षीय महिला घास में लगी आग से झुलस गई। जिसे परिजनों ने उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बाद छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, बांदा से छतरपुर आने के दौरान वाहन रोड जाम में फंस गया और महिला 6 घंटे लेट अस्पताल पहुंची। इस वजह से महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। घटना में सोमवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार कटरा गांव की 52 वर्षीय गीता पति ज्वाला प्रसाद अवस्थी रविवार की दोपहर 12,30 बजे घास से चूल्हा जला रही थी। इस दौरान कपड़ों में आग लगने से महिला झुलस गई। महिला घर पर अकेली थी, पति ज्वाला प्रसाद, देवर प्रेमी दयाल, देवरानी किरन खेत पर फसल काट रहे थे। दोपहर 1 बजे परिजन घर खाना-खाने के लिए पहुंचे। महिला गीता बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी थी।
महिला को इलाज के लिए 2 बजे उत्तर प्रदेश के बांदा अस्पताल ले गए। हालात में सुधार न होने पर वहां के डॉक्टर ने शाम 4 बजे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रात 10 बजे परिजन उसे लेकर छतरपुर के लिए निकले, लेकिन रास्ते में लगे रोड जाम में फंस गए। रात करीब 10 बजे छतरपुर पहुंचे।

परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालात में सुधार न होने के कारण सोमवार की सुबह 5 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराते हुए दोपहर 12 बजे पर परिजनों को सौंप दिया। मृत महिला गीता को कोई भी संतान नहीं थी।

मृत महिला के पति ज्वाला अवस्थी ने बताया कि रविवार की दोपहर में घर के सभी लोग खेत मे फसल काट रहे थे तभी गीता घर पर अकेली खाना बना रही थी। दोपहर में हम लोग घर खाना खाने आये तो गीता अधजली हालात में किचन में डली थी ओर घर का सामान बिखरा हुआ था।

हालांकि, हम लोग इलाज के लिए बांदा ले गए। हालात खराब होने के कारण डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। हालांकि, आज यानी सोमवार सुबह 5 बजे डॉक्टर ने मृत बता दिया। जिसका आज सोमवार को पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।

मृतक महिला का भाई राजकुमार तिवारी बमीठा निवासी ने बताया कि हम लोगो ने अपनी बहिन गीता की सादी गौरिहार में ग्राम कटरा में 34 साल पहले 1991 में की थी। हमारी बहिन को कोई भी संतान नही थी। फिर भी वह अपने ससुराल में ठीक से रहती थी।

आज सोमवार की सुबह 8.30 बजे हम लोगो को फोन पर जानकारी दी गई। आपकी बहन गीता आग से जलने से खत्म हो गई है ओर अभी जिला अस्पताल में है। उसके वाद हम लोग जिला अस्पताल 9 बजे आये है। अब बहिन गीता का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES