सागर। सेंट्रल बैंक से सेवानिवृत्त श्री हरगोविंद तिवारी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरोज तिवारी ने 21 दिनों की पावन नर्मदा परिक्रमा सफलतापूर्वक पूर्ण की। इस पुण्य यात्रा में उनके साथ पड़ोस में निवासरत श्रीमती कमलेश पांडे, श्रीमती मुन्नी दीक्षित, श्रीमती विमला शर्मा एवं श्रीमती शीला गौर भी सहभागी रहीं।
यह संपूर्ण नर्मदा परिक्रमा पंडित श्री रमाकांत शास्त्री जी, पंडित श्री आशीष मिश्रा जी एवं पंडित महेश मिश्रा जी के मार्गदर्शन में विधिवत रूप से संपन्न कराई गई। परिक्रमा विशेष बस द्वारा कराई गई, जिसमें यात्रियों के लिए भोजन-प्रसादी सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।
श्री हरगोविंद तिवारी, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री दिनकर तिवारी के पिता हैं। यात्रा अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी को घुटनों में दर्द की समस्या रहती है, इसके बावजूद संपूर्ण परिक्रमा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। उन्होंने इसे मां नर्मदा की विशेष कृपा बताते हुए कहा कि उनकी पत्नी नियमित रूप से नर्मदा जल का सेवन करती रहीं, जिससे यात्रा निर्विघ्न संपन्न हुई।
परिक्रमा पूर्ण कर नगर आगमन पर सर्वप्रथम सभी तीर्थ यात्रियों ने भूतेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए एवं वहीं विश्राम किया। इसके पश्चात परिजनों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा बैंड-बाजों, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा, मिठाइयां वितरित की गईं और फूल-मालाओं से यात्रियों का अभिनंदन किया गया।
वार्ड में घर-घर जाकर तीर्थ यात्रियों का सम्मान किया गया, वहीं परिजनों ने चरण पखारकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर एडवोकेट संतोष साहू, नाथू ठाकुर, सुनील दुबे, आशीष शर्मा, सौरभ दीक्षित, दिनेश गौड़, वासुदेव शास्त्री, सोनू ठाकुर, टिंकू चौरसिया, मयंक विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद चेतराम अहिरवार, बृजेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित 

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES