सागर/शाहगढ़।
थाना शाहगढ़ अंतर्गत ग्राम गरौंली पोस्ट नारवा निवासी हल्काई यादव, शरद यादव, काशीराम यादव, मुन्ना यादव, बलीराम यादव, राम यादव, बालशिन यादव, राजेन्द्र यादव, नरेन्द्र यादव, विश्य यादव एवं हरेन्द्र यादव पर गांव के ही एक सीसी रोड से निकलने से मना करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।
इस संबंध में फरियादी राममिलन यादव पिता श्यामलाल यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी का कहना है कि संबंधित सीसी रोड उसकी भूमि से होकर गुजर रही है, इसके बावजूद आरोपीगण उसे उक्त मार्ग से आने-जाने से रोक रहे हैं और लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
फरियादी ने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी जमीन में जबरन सड़क बना दी गई है तथा पटवारी और तहसीलदार द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के सीमांकन की कार्रवाई की जाती है। सीमांकन के बाद आरोपी पक्ष उसे धमकाने लगते हैं, जिससे वह और उसका परिवार भयभीत है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है तथा संबंधित तथ्यों के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कही

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES