सागर। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिंहा एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना गोपालगंज पुलिस ने एक आदतन अपराधी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 06 फरवरी 2026 को फरियादी ओमप्रकाश चौरसिया निवासी बंडा द्वारा थाना गोपालगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह अपनी बस क्रमांक CG 04 E 2224 को गोपालगंज प्राइवेट बस स्टैंड से निकाल रहे थे, तभी आरोपी इकबाल खान, निवासी शनिचरी, थाना गोपालगंज द्वारा विवाद करते हुए मां-बहन की अश्लील गालियां दी गईं तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
मामले में थाना गोपालगंज में अपराध क्रमांक 73/2026 अंतर्गत धारा 296-ए, 351(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी इकबाल खान एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध जिला दंडाधिकारी सागर श्री संदीप जी.आर. द्वारा दिनांक 09 जनवरी 2026 को जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला बदर आदेश जारी किया गया था। इस आदेश के तहत जिले के 41 आदतन अपराधियों को जिला बदर किए जाने के निर्देश दिए गए थे, जिनमें आरोपी का नाम भी शामिल है।
अपराध प्रमाणित पाए जाने पर थाना गोपालगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कलेक्टर द्वारा जारी जिला बदर आदेश के अनुपालन में वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जिले की सीमा से बाहर थाना नारहट, जिला ललितपुर (उत्तर प्रदेश) तक छोड़ा।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES