बक्सवाहा (बम्होरी)। नवरात्र का शुभारंभ होते ही क्षेत्र की आस्था अपने चरम पर नजर आ रही है। ग्राम बम्होरी स्थित माँ विंध्यवासिनी मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालु माँ के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

तीन सदियों से जल रही आस्था की ज्योति
करीब 300 वर्ष पुराने इस मंदिर की महिमा दूर-दूर तक फैली हुई है। यह केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आसपास के पाँच गाँवों की आस्था का केंद्र है, जहाँ माँ विंध्यवासिनी को कुलदेवी के रूप में पूजा जाता है। भक्तों का विश्वास है कि सच्चे मन से मांगे गए हर मनोकामना यहाँ पूरी होती है।

दशमी पर लगेगा भव्य आस्था मेला
मंदिर के पुजारी पंडित ओमकार प्रसाद बिल्थरे के अनुसार, उनके पूर्वजों से चली आ रही परंपरा आज भी निरंतर जारी है। नवरात्र की दशमी तिथि पर यहाँ विशाल मेले का आयोजन होगा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज से पहुंचकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं
नवरात्र के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति और प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि हर भक्त शांतिपूर्वक माँ के दर्शन कर सके।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES