सागर। सागर संभाग के कमिश्नर श्री अनिल सुचारी ने शिक्षा और जनजातीय विभागों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में बालिका शौचालयों का निर्माण एवं मरम्मत कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा।
कमिश्नर ने आगामी 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र को देखते हुए “स्कूल चलें हम” अभियान और प्रवेश उत्सव की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही, छात्रों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण सत्र शुरू होने से पहले सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में निःशुल्क किताब वितरण में देरी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने महाविद्यालयीन छात्रों को एक सप्ताह के भीतर किताबें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा, “गांव की बेटी योजना” के तहत प्रोत्साहन राशि का शत-प्रतिशत भुगतान 31 मार्च से पहले करने को कहा गया।
कमिश्नर ने अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। वहीं, निःशुल्क साइकिल वितरण योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पात्र छात्र-छात्राओं को शीघ्र साइकिलें वितरित की जाएं।
मिशन अंकुर की प्रगति की समीक्षा के दौरान छतरपुर, दमोह और टीकमगढ़ जिलों में कमजोर स्थिति पर चिंता जताई गई और सुधार के निर्देश दिए गए।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर भी सख्ती दिखाई गई। कमिश्नर ने कहा कि सभी शिकायतों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाए।
इसके साथ ही छात्रावास सुदृढ़ीकरण, जनजातीय आवासीय योजना एवं अनुसूचित जाति बस्ती विकास योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में शिक्षा, जनजाति कल्याण एवं उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद


.gif
)
एक टिप्पणी भेजें