सागर, ।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी निर्देशों के तहत आबकारी ठेका व्यवस्था वर्ष 2026-27 के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण के बाद शेष रहे मामलों का निष्पादन अब पंचम चरण में किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार जिले के 18 एकल समूहों में शामिल 48 कम्पोजिट मदिरा दुकानों, जिनका कुल आरक्षित मूल्य 3,42,33,94,979 रुपये है, का निष्पादन ई-टेंडर एवं ई-टेंडर कम ऑक्शन के माध्यम से कलेक्टोरेट सभाकक्ष सागर में किया जाएगा।
यह रहेगा पूरा कार्यक्रम:
ऑनलाइन टेंडर फॉर्म डाउनलोड एवं ऑफर सबमिट: 18 मार्च 2026 सुबह 10:00 बजे से 19 मार्च 2026 दोपहर 4:00 बजे तक
ई-टेंडर कम ऑक्शन प्रपत्र खोलना: 19 मार्च 2026 दोपहर 4:05 बजे से
ऑक्शन प्रक्रिया: 19 मार्च 2026 शाम 5:30 बजे से 6:50 बजे तक
(यदि अंतिम 15 मिनट में बोली लगती है तो समय 15-15 मिनट बढ़ाया जाएगा)
ई-टेंडर खोलने का समय: संबंधित समूह का ऑक्शन समाप्त होने के बाद अथवा 19 मार्च 2026 शाम 6:00 बजे (जो भी बाद में हो)
जिला समिति द्वारा ई-टेंडर प्रक्रिया का निराकरण टेंडर खोलने की पूरी प्रक्रिया पूर्ण होने तक किया जाएगा।
 यह पंचम चरण उन दुकानों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिनका आवंटन पिछले चरणों में नहीं हो सका था।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES