सागर। नेशनल हाईवे-44 पर बम्होरी बीका के पास बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक और कंटेनर के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक स्टेयरिंग में फंस गया।
जानकारी के अनुसार ट्रक नरसिंहपुर से सागर की ओर आ रहा था, तभी सामने से आ रहे कंटेनर से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक इरफान खान (40), निवासी मेवात (हरियाणा), स्टेयरिंग में फंसकर बेहोश हो गया।
घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक की बाड़ी तोड़कर चालक को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं कंटेनर चालक अशोक चौहान (30), निवासी मऊ (उत्तर प्रदेश) को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में वाहनों को हटाकर सुचारु किया गया।


.gif
)
एक टिप्पणी भेजें