सागर। जिले के कर्रापुर क्षेत्र में टैक्स चोरी का एक मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। स्थानीय दुकान “शरणम् सेल्स” के संचालक पर ग्राहक को पक्का बिल न देने और कच्चे बिल पर ही लेन-देन करने के आरोप लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, कर्रापुर निवासी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने दुकान से 4 किलो सामान (ट्रिपल) खरीदा, जिसकी कीमत 640 रुपये थी। भुगतान ऑनलाइन करने के बाद जब उन्होंने बिल की मांग की, तो दुकानदार ने साफ तौर पर पक्का बिल देने से इनकार कर दिया।
आरोप है कि दुकानदार ने कहा कि उसकी दुकान पर पक्का बिल नहीं दिया जाता और सारा काम कच्चे बिल पर ही होता है। इतना ही नहीं, कथित तौर पर दुकानदार ने टैक्स चोरी की बात स्वीकार करते हुए ग्राहक को “जो करना है कर लो” तक कह दिया।
इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुकानदार कथित रूप से अपनी बात स्वीकार करता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया है।
अब इस मामले में प्रशासन की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित विभाग द्वारा दुकान संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।


.gif
)
एक टिप्पणी भेजें