सागर,।
कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने जिले के समस्त अभिभावकों से अपील करते हुए कहा है कि शासन के निर्देशानुसार तथा अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुस्तक एवं गणवेश मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर अपने बच्चों के लिए आवश्यक पुस्तकों और गणवेश की खरीदी करें।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अभिभावक किसी भी प्रकार के बहकावे में न आएं और सीधे निर्धारित स्थल पर पहुंचकर ही खरीदी करें। यह मेला महारानी लक्ष्मीबाई क्रमांक-1 के पुराने भवन में आयोजित किया गया है, जहां सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध रहेगी।
इसके साथ ही उन्होंने जिले के सभी विद्यालय संचालकों से भी अपील की है कि वे अपने-अपने स्कूलों में रिसेप्शन काउंटर पर पुस्तकों एवं गणवेश का प्रदर्शन सुनिश्चित करें, ताकि अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे आसानी से आवश्यक सामग्री प्राप्त कर सकें।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES