सागर/नगरीय प्रशासन विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा हाल ही में प्रदेश की 169 नगर पालिकाओं में एल्डरमैन की नियुक्ति करने का आदेश दिया गया है,वही सागर जिले से बीना और मकरोनिया नगर पालिका में वरिष्ठ पार्षदों की नियुक्ति हेतु राज्य शासन द्वारा आदेश जारी किया गया है,मकरोनिया नगर पालिका में 6 एल्डरमैन नियुक्त हुए है,आधा दर्जन एल्डरमैनो एक महिला और 5 पुरुष शामिल है,जिनमें वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुधा पवन शर्मा,केदार शर्मा,अमित सिंह ठाकुर,नरेंद्र रोहित,मुकेश यादव,गोकुल ठाकुर,के नाम शामिल है,यही क्रम बीना नगर पालिका में भी अपनाया गया है,जहां पांच पुरुषों में एक महिला को शामिल किया गया है,मकरोनिया नगर पालिका में नियुक्त हुए सभी एल्डरमैनो ने शीर्ष नेतृत्व सहित जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,विधायक प्रदीप लारिया,सांसद डॉ लता वानखेड़े,का आभार प्रकट किया है,वही नवनियुक्त वरिष्ठ पार्षदों को सभी शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।


.gif
)
एक टिप्पणी भेजें