दो दिन में आरोपी पिता गिरफ्तार, इलाके में शोक और आक्रोश
बड़ा मलहरा। घरेलू विवाद और नशे की हालत में हुई मारपीट ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली। थाना बमनौरा अंतर्गत चौकी रामटोरिया के ग्राम ढाड़ोरा में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पिता के लाठी के वार से 4 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखन सिंह पिता शगुन सिंह ने घरेलू विवाद के दौरान शराब के नशे में मारपीट करते हुए लाठी से प्रहार कर दिया। इस दौरान उनका चार वर्षीय बेटा यीशु गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तत्काल बच्चे को इलाज के लिए सागर ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया। भोपाल में उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही एसडीओपी रोहित अलावा के निर्देशन में थाना बमनौरा प्रभारी शिशिर तिवारी एवं रामटोरिया चौकी प्रभारी दौलत सिंह ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या के आरोपी लखन सिंह को महज दो दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में आरक्षक गजराज सिंह, घोष और रवि यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि नशा और पारिवारिक विवाद की कीमत आखिर मासूमों को ही क्यों चुकानी पड़ती है।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES