छतरपुर। जिले में साइबर ठगों का एक नया और चिंताजनक मामला सामने आया है। ठगों ने पुलिस अधीक्षक अगम जैन के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने का प्रयास शुरू कर दिया है। इस फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से लोगों को फर्नीचर बेचने का झांसा दिया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी पहले लोगों से मोबाइल नंबर हासिल करते हैं और फिर उनसे पैसों के लेन-देन की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए इस तरह की ठगी के मामले प्रदेश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आमजन में भय और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
चौंकाने वाली बात यह है कि अब ठग IAS और IPS अधिकारियों के नाम का भी दुरुपयोग कर रहे हैं, ताकि लोगों का भरोसा आसानी से जीता जा सके।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति या संदिग्ध प्रोफाइल पर भरोसा न करें और बिना पुष्टि के किसी को भी पैसे न भेजें। यदि कोई संदिग्ध अकाउंट दिखाई देता है तो इसकी जानकारी तुरंत नजदीकी थाने या साइबर सेल में दें।
पुलिस का कहना है कि सतर्कता और जागरूकता ही साइबर ठगी से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है।


.gif
)
एक टिप्पणी भेजें