सागर। मकरोनिया में विगत दिवस हुए दर्दनाक हादसे के बाद सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर संवेदनाओं का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शिवसेना मध्यप्रदेश के राज्य संघटक मनी सिंह गुरोन ने नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंजी. प्रदीप लारिया एवं प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि घटना के बाद विधायक प्रदीप लारिया, मकरोनिया थाना प्रभारी एवं एसआई राजेश शर्मा ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए न केवल उन्हें ढांढस बंधाया, बल्कि सूझबूझ के साथ चक्काजाम भी खुलवाया। इस दौरान प्रशासन की तत्परता सराहनीय रही।
मनी सिंह गुरोन ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए 5100 रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि परिवार पर जो दुखों का पहाड़ टूटा है, उसकी भरपाई संभव नहीं है, लेकिन इस कठिन समय में पूरा मकरोनिया उनके साथ खड़ा है।
उन्होंने सभी से अपील की कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार का सहयोग करें और सामाजिक एकजुटता का परिचय दें।


.gif
)
एक टिप्पणी भेजें