सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दोस्ती के नाम पर धोखे और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां उधार दिए पैसे वापस मांगना एक युवक को भारी पड़ गया।
बरियाघाट निवासी अंशुमान रावत ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अपने परिचित हेमचंद्र सेन को ₹50 हजार उधार दिए थे। लेकिन जब उसने बार-बार पैसे वापस मांगे, तो टालमटोल किया जाता रहा।
आरोप है कि शनिवार शाम करीब 7 बजे हेमचंद्र ने फोन कर अंशुमान को RTO कार्यालय के पास पैसे लेने बुलाया। जैसे ही अंशुमान मौके पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद हेमचंद्र अपने दो बेटों और एक अन्य साथी के साथ कार में आया और अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और अंशुमान पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया।
इस हमले में अंशुमान के सिर, नाक और पैर में गंभीर चोटें आईं। घायल युवक ने इलाज कराने के बाद रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या अब दोस्ती के रिश्तों में भी भरोसा करना सुरक्षित रह गया है?


.gif
)
एक टिप्पणी भेजें