रहली। वार्ड क्रमांक 14 पटनागंज निवासी एक 42 वर्षीय व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गोपी पटेल (42) पिता स्वर्गीय पूरन पटेल के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपी पटेल लंबे समय से पेट दर्द सहित अन्य शारीरिक समस्याओं से परेशान थे। परिजनों ने बताया कि उन्होंने इलाज भी कराया था, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा था, जिससे वे मानसिक रूप से भी तनाव में रहने लगे थे।
बताया जा रहा है कि 31 मार्च की शाम वे घर से घूमने का कहकर निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। देर रात महावीर वार्ड में कमलेश बंसल के घर के पीछे, नदी किनारे एक बबूल के पेड़ पर उनका शव फांसी के फंदे से लटका मिला।
परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली लेकर आए, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES