सागर। सागर जिले के जरुआखेड़ा-बांदरी रोड पर सड़क हादसे में युवती की मौत के बाद शनिवार को जमकर बवाल हो गया। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर सागर-खुरई मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष सड़क पर बैठ गए, जिससे करीब ढाई घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम मूड़रा के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई थी, जिसमें युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक सुरक्षित बच गया। घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।

साजिश के तहत हत्या” का आरोप
परिजनों ने युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह युवती को ब्लैकमेल कर परेशान कर रहा था और यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश है। खास बात यह है कि मृतका की 21 अप्रैल को शादी तय थी, और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं।

 महिलाओं का आक्रोश
चक्काजाम के दौरान महिलाओं का गुस्सा साफ नजर आया। उन्होंने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की और कहा—
“हमें खून के बदले खून चाहिए”
इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

प्रशासन के सामने रखीं बड़ी मांगें
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन के सामने कई मांगें रखीं, जिनमें शामिल हैं—
परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी
50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
चार एकड़ जमीन
बंदूक लाइसेंस
आरोपी का मकान गिराने की कार्रवाई
पीड़ित परिवार को पक्का मकान

पुलिस की समझाइश के बाद खुला जाम
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन शांत हुए और चक्काजाम समाप्त किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES