सागर (सिविल लाइन थाना क्षेत्र)। बम्होरी बीका में जमीन विवाद ने शुक्रवार शाम ऐसा तूल पकड़ा कि पूरा इलाका तनाव की गिरफ्त में आ गया। इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में रहे महेश जैन बिलहरा, जिन्हें हालात इतने बिगड़ते दिखे कि उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी हथियार तक निकालने पड़े।
जानकारी के मुताबिक, करीब 10 एकड़ जमीन को लेकर महेश जैन बिलहरा और स्थानीय कुचंबदिया परिवार के बीच पिछले एक सप्ताह से विवाद चल रहा था। मामला तब भड़क उठा जब महेश जैन अपनी जमीन पर सीमांकन और बाउंड्री वॉल का काम शुरू कराने पहुंचे। जैसे ही काम शुरू हुआ, कुचंबदिया परिवार ने विरोध कर दिया और देखते ही देखते माहौल गर्मा गया।
महेश जैन बिलहरा का सख्त रुख स्थिति बिगड़ती देख महेश जैन बिलहरा खुद मौके पर पहुंचे—हाथ में लाइसेंसी रिवॉल्वर और साथ में परिवार के सदस्य राइफल लेकर मौजूद रहे। उनका साफ कहना है कि वे अपनी जमीन पर कोर्ट के आदेश के तहत काम कर रहे थे और सुरक्षा के लिए हथियार रखना जरूरी था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुचंबदिया परिवार उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है।
पुलिस के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा शाम करीब 5 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि सिविल लाइन थाने की डायल-112 टीम को मौके पर पहुंचना पड़ा। हालात काबू से बाहर जाते देख अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
दूसरे पक्ष के गंभीर आरोप वहीं कुचंबदिया परिवार का आरोप है कि महेश जैन बिलहरा करीब 50 लोगों के साथ हथियार लेकर पहुंचे और घर में मौजूद महिलाओं को डराने-धमकाने लगे। उनका कहना है कि पुलिस मौके पर होने के बावजूद कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई।
थाने पहुंचा मामला, FIR नहीं देर शाम दोनों पक्ष सिविल लाइन थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन ले लिए हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।


.gif
)
एक टिप्पणी भेजें