सागर। मध्य प्रदेश सर्व विप्र महासभा द्वारा शहर में एक भव्य पारिवारिक मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान मध्य प्रदेश शासन द्वारा नगर पालिका परिषद में ‘एल्डरमैन’ मनोनीत किए गए श्री केदार शर्मा एवं श्रीमती सुधा पवन शर्मा का आत्मीय अभिनंदन किया गया। वहीं, पूर्व में निर्वाचित नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी विजय गौतम की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि यह क्षण विप्र समाज के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक है। समाज के कर्मठ और समर्पित सदस्यों को शासन द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा जाना न केवल सम्मान की बात है, बल्कि आने वाले समय में समाज के उत्थान का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।
वक्ताओं ने एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि विप्र समाज को इसी तरह संगठित रहकर सर्व समाज के हित में कार्य करना चाहिए, ताकि भविष्य में और भी उपलब्धियां हासिल की जा सकें।
कार्यक्रम का माहौल उत्साह और सामाजिक एकता से सराबोर रहा। अंत में सभी अतिथियों ने नवनियुक्त प्रतिनिधियों को उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।


.gif
)
एक टिप्पणी भेजें