सागर। भगवान परशुराम जी के प्रकट उत्सव (20 अप्रैल) को लेकर तैयारियां अब तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में मकरोनिया क्षेत्र में सर्व ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन 16 अप्रैल, गुरुवार को शाम 5 बजे अवधूत मंदिर, राजाखेड़ी बजरिया के पास किया गया।
बैठक में आगामी उत्सव को भव्य और व्यवस्थित रूप से मनाने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
इस अवसर पर शिवशंकर मिश्रा, रामावतार पांडेय, मुकुल पुरोहित, मधुर पुरोहित, पप्पू तिवारी, राजेश पराशर, राजेश दुबे, दीपक दुबे, काशीदास दुबे, अशोक तिवारी, मनीष स्वामी, भुवनेश शर्मा, मुकेश मिश्रा, यज्ञदत्त मिश्रा, बलराम शांडिल्य, रविशंकर कटारे, दिनकर तिवारी, प्रियंक दुबे, सारांश दुबे सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भगवान परशुराम जयंती को भव्य रूप से मनाया जाएगा, जिसमें शोभायात्रा, धार्मिक आयोजन और सामाजिक कार्यक्रम शामिल रहेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES