बंडा। नगर के खेर माता मंदिर गेट के बाजू में स्थित एक कुएं में गुरुवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक की लाश उतराती हुई मिली। सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कमलेश उर्फ कम्मू साहू (33 वर्ष), पिता परशुराम साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता की मंदिर के सामने ही किराने की दुकान संचालित है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी में रखवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, वहीं युवक की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।


.gif
)
एक टिप्पणी भेजें